वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, इस तारीख को लेंगे सात फेरे

0

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप यादव मंगेतर वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेने को तैयार है। मसूरी में एक निजी कार्यक्रम में कुलदीप और वंशिका की शादी की होगी। कार्यक्रम में परिवार के साथ कुछ साथी खिलाड़ी शादी समारोह में शामिल होंगे।

कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मंसूरी में मंगेतर वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। साल 2025 में आईपीएल के बाद दोनों ने सगाई की थी। पिछले साल नंबवर में दोनों की शादी की खबर आई लेकिन, कुलदीप के व्यस्त शेड्यूल के चलते शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

कुलदीप यादव के एक रिश्तेदार ने बताया कि 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद 14 मार्च को मंसूरी स्थित रिजार्ट में विवाह समारोह संपन्न होगा। शादी समारोह बेहद निजी रहेगा। जहां, चुनिंदा लोग ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें भारतीय टीम के साथी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप और वंशिका की भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें क्रिकेट साथ फिल्म जगत के कई सितारे और राज नेताओं को शामिल होता देखा जाएगा। कुलदीप यादव के पिता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी और रिसेप्शन का न्यौता दिया है।

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। उनकी दोस्ती सालों पहले शुरू हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। वंशिका का जन्म कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *