Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने पकड़ा जोर: तीन शहरों में तापमान 35°C के पार, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म

0

हरियाणा राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। स्थिति यह है कि राज्य के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस (35°C) के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे लोगों को समय से पहले ही चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महेंद्रगढ़ इस समय हरियाणा का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहाँ अधिकतम तापमान 36.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा नारनौल-35.6°C,चरखी दादरी-35.1°C,गुरुग्राम और भिवानी- 35.0°C (लगभग) । राज्य के 12 प्रमुख शहरों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जो सामान्य से काफी अधिक है।

सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी अब आरामदायक नहीं रहीं। भिवानी में न्यूनतम तापमान 19.9°C तक पहुँच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक चल रहा है, जिसके कारण रात में भी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी।12 मार्च तक पूरे हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 11 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बादलवाई देखने को मिल सकती है।इस दौरान मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।तापमान में हो रही इस बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय सीधी धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *