हरियाणा: जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत; 17 लोग घायल
हरियाणा के जींद में शनिवार यानी 7 मार्च को दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां रंग और गुलाल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकी 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा जींद के सफीदो क्षेत्र में हुई। घटना के समय फैक्ट्री में 20-25 लोग काम कर रहे थे। जिनमें कई महिलाए भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि काम के दौरान फैक्ट्री में आग लगने से ये हादसा हुआ। फैक्ट्री में रंग और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली।
फैक्ट्री में आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। कई मजदूर किसी तरह निकल गए लेकिन चार महिलाएं अंदर ही फंस गई। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि उनकी जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।
वहीं, दमकलकर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर चेक किया गया तो महिलाओं के शव पड़े मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस यह भी जांच कर ही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम थे या नहीं।
