चंडीगढ़ में चलती कार में लगी आग, रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी दोस्त संग थे सवार, मुश्किल से बची जान

0

सेक्टर-35 स्थित मार्केट में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पंजाब के रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी बलविंदर सिंह और उनके दोस्त समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बलविंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-21 से सेक्टर-35 स्थित एक काफी शाॅप की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सेक्टर-35 मार्केट में पहुंची, सामने से आ रहे एक राहगीर ने उन्हें जोर-जोर से इशारा करते हुए गाड़ी रोकने के लिए कहा।

पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने कार का शीशा नीचे कर उस व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि गाड़ी के बोनट से धुआं निकल रहा है। यह सुनते ही बलविंदर सिंह ने तुरंत कार रोक दी और अपने दोस्तों के साथ बाहर निकल आए।

कार से बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी कारजलने लगी। अचानक लगी आग से मार्केट में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर