अब हरियाणा पुलिस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड! CM सैनी ने किया 5000 बॉडी कैमरों का बड़ा ऐलान

0

चंडीगढ़ में 2 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए घोषणा की कि सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों को अगले तीन सालों में ‘बॉडी कैमरा’ से लैस किया जाएगा. उन्होंने अगले साल 5,000 कैमरे खरीदने का प्रस्ताव रखा. इस कदम का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बताया गया.

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सभी गतिविधियां इन कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड की जाएंगी. इससे कानून-व्यवस्था की निगरानी और शिकायतों के निस्तारण में सहूलियत मिलेगी. अगले साल 5,000 कैमरों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सात नए महिला पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे. लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पेहोवा में ये थाने खोले जाएंगे। साथ ही सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में तीन नए साइबर अपराध पुलिस थाने स्थापित करने की घोषणा की गई.

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *