पंजाब में तेज हवाओं के बीच सता रही धूप, जाने होली पर कैसा रहेगा मौसम
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। कुछ इलाकों में हल्की सर्दी पड़ रही है, लेकिन दोपहर की धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। लोगों को घरों में पंखे चलाने पड़ रहे हैं।
बता दे कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। राजस्थान से आने वाली ये गर्म हवाएं तापमान में वृद्धि का कारण बन रही हैं। वहीं मार्च में भीषण गर्मी पड़ेगी, क्योंकि पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
मार्च के आखिरी सप्ताह में हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सोमवार को धूप खिली और गर्मी महसूस होने लगी।
