जालंधर में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: पुलिस डीएवी और एपीजे स्कूल को आई ईमेल, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ने सनसनी फैला दी है। होली से पहले आई इस धमकी ने पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर ला दिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। मेल की तकनीकी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश किस लोकेशन और किस आईडी से भेजा गया।
शहर में एक ही दिन दो फायरिंग की घटनाओं ने पहले ही कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसे में स्कूलों को मिली धमकी ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
