दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए स्कूल; जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

0

राजधानी दिल्ली में फिर से गुरुवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने जांच शुरू कर दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली के तीन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद इमरजेंसी एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

वहीं, डीएफएस अधिकारी ने बताया कि हमें तीन स्कूलों को बम की धमकी मिलने की सूचना मिली है। द्वारका में सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को धमकी मिली है।

डीएफएस अधिकारी के अनुसार, फायर टेंडर और बचाव टीमों को तीनों स्कूलों में भेजा गया है और फिलहाल स्कूलों को खाली कराकर जांच करी जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों को स्कूलों में तैनात कर दिया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर