चंडीगढ़: पंजाब सचिवालय को उड़ाने की धमकी, दूसरी बार आई मेल; पुलिस की जांच टीमें माैके पर पहुंची

0

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित पंजाब मिनी सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सचिवालय को धमकी की ई मेल भेजी गई है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सचिवालय को दूसरी बार धमकी मिली है। पुलिस की बम डिटेक्शन और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

पिछले कुछ समय में चंडीगढ़ के कई संवेदनशील संस्थानों को धमकियां मिल चुकी हैं। जिला अदालत को चार बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा करीब 30 स्कूलों, पंजाब सचिवालय (सेक्टर-1), पंजाब मिनी सचिवालय (सेक्टर-9) और सेक्टर-35 स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन को भी धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। वर्ष 2024-25 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, सेक्टर-10 म्यूजियम और दो बड़े होटलों को भी निशाना बनाए जाने की चेतावनी मिल चुकी है।

जनवरी 2025 में साउथ एरिया के एक थाने पर हमले की आशंका जताई गई थी। उस दौरान सभी थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सूत्रों के अनुसार इसमें आतंकी हैप्पी पासिया का नाम सामने आया था। एसएसपी कंवरदीप कौर ने तब सभी एसएचओ को रात में थाने में मौजूद रहने और पुलिसकर्मियों को लॉन्ग रेंज हथियारों के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए थे। अप्रैल 2025 में भी सेंट्रल डिवीजन के एक थाने पर हमले की आशंका का इनपुट मिला था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर