हरियाणा में बनी ओलावृष्टि की संभावना, 20 जिलों में हुआ अलर्ट

0

हरियाणा में मौसम का काफी कहर देखने को मिल रहा है बुधवार को हरियाणा के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहा जबकि जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश हुई तो वहीं पंचकूला, करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए हुए हैं। यदि मौसम विभाग की बात कि जाए तो उनका कहना कि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है।
इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की जानकारी के मुताबिक 3 बजे तक चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हांसी , हिसार, फतेहाबाद में बारिश का अलर्ट  जारी किया गया है।

बुधवार हो राज्य के अलग- अलग हिस्सों में हो रही बारिश की बहुत सी तस्वीरें सामने आई है जिसमें फरीदाबाद में झमाझम बारिश में लोग सड़कों पर छाता लेके चलते नज़र आ रहे है इसके साथ बता दें इस समय हो रही बरसात और ठंड के कारण लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहें है। पानीपत में अभी के लिए मौसम में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है हांलाकि सुबह के 9 बजे बारिश हुई जिसके बाद से फिलहाल वहां आसमान में बादल छाए है।
जींद की बात करें तो वहां सुबह काफी तेज़ बारिश दर्ज की गई है यहीं नहीं बल्कि बारिश के कारण सड़को पर बारिश का पानी भी इकठ्ठा हो गया। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई। रोहतक में सुबह से दोपहर 2 बजे तक बूंदा-बादीं हुई जिसके फिलहाल बादल छाए हुए है। अब तक का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकी 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

हिसार में तापमान 27.9,
अंबाला में 28.7,
रोहतक में 27.9,
गुरुग्राम में 28.1,
पानीपत में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।
बाकि जिलों की बात की जाए तो वहीं सिरसा और यमुनानगर में तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाली बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में इस तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

अब तक के न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

मंगलवार की तुलना में मौमस में 2.6 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिली जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। वहीं हरियाणा राज्य के न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री करनाल में दर्ज किया गया तो वहीं अंबाला में 16.8, हिसार में 14.5, करनाल में 13.6, नारनौल में 14.5, और रोहतक में 15.8, इसके साथ बता दें कि अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान भिवानी में 14 डिग्री दर्ज किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर