सावधान! ट्राइसिटी में मौसम का यू-टर्न, अगले तीन घंटों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
चंडीगढ़। ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला) के निवासियों के लिए मौसम को लेकर जरूरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, ट्राइसिटी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। अगले दो से तीन घंटों के दौरान ट्राइसिटी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
