Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं

0

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा और पूरी दुनिया की नजर उस पर होगी. हिंदू धर्म में ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है क्योंकि, ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. इसलिए ग्रहण के दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. आपको बता दें कि साल 2026 में एक या दो नहीं, बल्कि चार ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिसमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं.

भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा.

1. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
इस दौरान खाना-पीना मना होता है.

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती म​हिलाओं को चाकू, छुरी, कैंची या सुई जैसी किसी भी धारदार वस्तु का उपयोग नहीं करना चाहिए.

3. सूर्य ग्रहण शुरू होने से लेकर उसके समाप्त होने तक भोजन करना वर्जित माना जाता है.

4. वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए.

5. इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं. यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे.

6. महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है.

7. माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *