चंडीगढ़ के डीसी ऑफिस में आग: रात के अंधेरे में उठने लगी लपटें, मची अफरा-तफरी, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

0

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के डीसी ऑफिस में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार रात की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है। हालांकि जिस समय डीसी ऑफिस में आग लगने की घटना हुई उस समय कार्यालय में कोई नहीं था। आग की लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर डिपार्टमेंट के कर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि आग डीसी ऑफिस के अंदर लगी है। आग से सामान भी जल गया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीसी ऑफिस के बाहर लोग इकट्ठा हो गए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *