चंडीगढ़ : विवादित बयान का हवाला देकर पंजाब के राज्यपाल कटारिया को करणी सेना की धमकी, चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। इसमें 22 दिसंबर को राज्यपाल की ओर से उदयपुर के गोगुंदा धूली घाटी में शिलान्यास कार्यक्रम में दिए गए विवादित बयान का हवाला दिया गया है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
