अमृतसर में SBI शाखा में लगी आग:इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से हादसा, फर्नीचर और बैंक के कागजात जलकर राख; दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची

0

पंजाब के अमृतसर में SBI की शाखा में सुबह सवेरे अचानक आग लग गई। आग से बैंक में रखा फर्नीचर, दस्तावेज और कुछ कागज जलकर राख हो गए। इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट में फाल्ट का कारण ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग पहली मंजिल से शुरू होकर बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में फैल गई। बैंक में रखे कुछ जरूरी कागज भी इसकी चपेट में आ गए। बिल्डिंग से धुआं निकलता देखकर एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना के समय बैंक बंद था। जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

इलेक्ट्रानिक उपकरण चपेट में आकर झुलसे अमृतसर का कटरा जैमल सिंह इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया। आग बैंक के अंदर ज्यादा नहीं फैली, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, बैंक के कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चपेट में आ गए हैं।

दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत के पहले माले से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे फैल गई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *