बॉम्बे हाई कोर्ट को दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी
मुंबई: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां बॉम्बे हाई कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ने की धमकी मिली है। वहीं अब दूसरी बार धमकी भरा मेल आने के बाद हाई कोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। यहां से होकर आने जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है।
वहीं धमका भरा मेल प्राप्त होने के बाद मुंबई पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर की तलाशी लेनी शुरू कर दी है। पुलिस को अभी तक यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। यह दूसरी बार है जब बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल ही में ऐसी ही धमकी एक बार और मिली चुकी है। हालांकि पिछली बार भी पूरे हाई कोर्ट को खाली करा लिया गया था, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
मुंबई पुलिस का कहना है कि बॉम्बे हाई कोर्ट को सुबह-सुबह एक धमकी भरा मेल मिला है। सुबह के समय हाई कोर्ट की जांच की गई और कुछ भी नहीं मिला। न्यायालय सामान्य रूप से, नियमित समय पर शुरू हो गया है। कोर्ट के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
