हरियाणा में रोडवेज बसों के एक्सीडेंट के मामलों की जांच के लिए बनेंगी कमेटी, अनिल विज ने दिए आदेश

0

हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट के मामलों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा।

 

परिवहन मंत्री अनिल विज ने सिरसा में हरियाणा रोडवेज की बस से ट्रैक्टर-ट्राली के टकराने के कारण दो महिलाओं की मृत्यु होने पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव को जांच करने के आदेश दिए।

 

उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जांच करने की भविष्य में प्रेक्टिस सेट कर दी जाए। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज ने कहा कि भविष्य में जब भी इस प्रकार की दुर्घटनाएं हरियाणा रोडवेज की बस के साथ होंगी तो उसकी जांच जरूर की जाएगी।

 

इन दुर्घटनाओं के बारे में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिनमें तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। इससे पता चल सकेगा कि सड़क दुर्घटनाओं में गलत कौन था। यदि हमारे रोडवेज के ड्राइवर गलत ड्राइविंग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *