PM मोदी ने मिजोरम में 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बैराबी-सैरांग रेल लाइन का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज से 15 सितंबर तक 5 राज्यों के दौरे पर हैं। वे 13 से 15 सितंबर तक मणिपुर, मिजोरम, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे. पांचों राज्यों में 71850 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.
दौरे के पहले दिन आज मिजोरम के आइजॉल में प्रधानमंत्री मोदी ने 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया, जिससे मिजोरम पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गया. मिजोरम में प्रधानमंत्री us करीब 9000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज मिजोरम की राजधानी आइजॉन को रेलवे कनेक्टिविटी मिल गई है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन बनाना चुनौतीपूर्ण परियोजना थी, लेकिन इसे पूरा किया गया। इस रेल लाइन पर 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल हैं। एक पुल दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचा है। यह लाइन अब मिजोरम को गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली और कई अन्य शहरों से जोड़ेगी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। पहली, नई दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस रही। दूसरी, गुवाहाटी के लिए मिजोरम एक्सप्रेस रही। तीसरी, कोलकाता-मिजोरम एक्सप्रेस कोलकाता के लिए रही।
