पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत कैसी है अब? हॉस्पिटल से आया ताजा अपडेट
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब स्थिर है और वे फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने देररात उनका हेल्थ अपडेट दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब ठीक है। उनकी पल्स रेट डाउन हो गई थी और 2 दिन से बुखार भी था। डाइजेशन संबंधी समस्या से भी वे जूझ रहे थे, लेकिन उपचार मिलने के बाद उनकी तबीयत में अब सुधार हो रहा है, चिंता की कोई बात नहीं है।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तबीयत बिगड़ने पर बीती रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 2 दिन से उनकी तबीयत खराब थी। 4 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम और दौरे रद्द कर दिए थे। दिल्ली से पंजाब के दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल भी उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके घर आए थे।
