Haryana Weather: चार सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में दिन में रुक-रुक कर होगी झमाझम बारिश

0

पिछले एक सप्ताह से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश सोमवार को भी जारी रही। सोमवार को प्रदेश के एनसीआर के जिलों में भारी बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। 4 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में भी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में कमजोर मानसून रहेगा। इसके बाद मानसून की वापसी होगी। मानसून की लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट है।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में औसत बारिश की बात करें तो प्रदेश में सामान्य तौर पर 31 अगस्त तक 353.6 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार 31 अगस्त तक 465.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जो कि सामान्य से 32.0 प्रतिशत अधिक हुई है। जुलाई के बाद अगस्त महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है।

सितंबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बन रही है। मानसून की वापसी 15 से 20 सितंबर के बीच मानी जा रही है। सितंबर महीने में भी पहले पखवाड़े में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसमें मानसून कमजोर बना रहेगा। केवल खंडित बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

दूसरे पखवाड़े में तीसरे सप्ताह में मानसून की वापसी के दौरान दक्षिणी हिस्सों में और मध्यवर्ती जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले चार दिनों 4 सितंबर तक हरियाणा ,एनसीआर में लगातार मानसून सक्रिय बना रहेगा। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में कहीं कहीं खंडित बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। सितंबर महीने में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *