Vaishno Devi Landslide: आपदा ने अब तक 34 लोगों की ली जान, जम्मू-कटरा से आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द

0

हिमाचल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बारिश की तबाही से लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी है। बादल फटने व लैंडस्लाइड के कारण अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। माता वैष्णों देवी में लैंडस्लाइड की वजह से 34 लोगों की मौत हो गई है। श्रद्धालु बिना दर्शन कर लौटने लगे हैं। इस बीच भारी बारिश के कारण जम्मू क्षेत्र की 58 ट्रनों को रद्द कर दिया गया है।

वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में 34 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है, जिससे वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना हुई। इसमें अभी तक 20 लोग घायल ह ुए हैं। मंगलवार को दोपहर 3 बजे कटरा से मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन हुआ, जिसमें कई श्रद्धालुओं हताहत हो गए।

वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को दो रास्ते मिलते हैं। भूस्खलन के बाद हिमकोटि पैदल मार्ग बंद हो गया था। इस बीच पारना मार्ग चालू था। यहां से डेढ़ बजे तक यात्रा जारी रही थी, लेकिन लगातार भारी बारिश होने की वजह से इसको भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना से होटलों व गेस्ट हाउस वालों का भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार तक कटरा और जम्मू के होटलों व गेस्ट हाउस में करीब 20 हजार यात्री रुके हुए थे। इस प्राकृतिक आपदा के बाद यात्रा को प्रशासन ने रोक दिया। ऐसे में श्रद्धालु भी धीरे-धीरे कर होटलों व गेस्ट हाउस को छोड़ रहे हैं।

  • वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक श्रद्धालु के परिवार को मुआवजा मिलेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी को 9 लाख रुपये देने का एलान किया है।
  • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतक के परिवारों को छह-छह लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि आपदा की चेतावनी जारी कर दी गई थी। उसके बाद भी तीर्थयात्रियों को रोका नहीं गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर