आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी: लगातार खराब मौसम के चलते तापमान में आई गिरावट, 3 जिलों में 300 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड।

0

कई दिनों से लगातार बदल रहे मौसम के मिज़ाज ने हरियाणा के तापमान में गिरावट ला दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने सूबे में मंगलवार यानी आज के‍ दिन बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके चलते मौसम के बदलते रहने का अनुमान है। सुबह से नारनौल में बूंदाबांदी हो रही है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, हरियाणा के 3 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 365.3 एमएम बरसात हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 340.6 एमएम और रेवाड़ी में 301.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में इस सीजन में अब तक हरियाणा में औसतन 162.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 117.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार, प्रदेश में सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *