हरियाणा के पांच जिलों में सुबह-सुबह हुई बारिश, पंचकूला सहित 11 जिलों में हल्की बारिश दर्ज; अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई।

0

हरियाणा में मौसम में बदलाव जारी है, सावन माह की शुरूआत में बारिश ने मौमस में अच्छे बदलाव लाए हैं। सूबे में आज सुबह-सुबह ही मौसम बदल गया और  करीब पांच जिलों में बारिश हुई जिनमें हिसार, भिवानी, अंबाला और सिरसा शामिल हैं। वहीं, गुरुग्राम में बूंदाबांदी हुई। फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर और महेंद्रगढ़ के नारनौल में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है। गरज-चमक के साथ हवाएं भी चलेंगी। प्रदेश में 16 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *