हरियाणा में 8 जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट; आज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

New Delhi, July 18 (ANI): A rickshaw puller plies on a road amid rainfall, near Rouse Avenue Court in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Mohd Zakir)
जून की तपिश को वर्षा ने ठंडा कर दिया। रविवार को आठ जिलों में वर्षा के साथ-साथ अन्य जिलों में भी बादल छाए व तेज हवा चली।
वर्षा ज्यादा नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक में दर्ज की गई। यहां पर 10.0 डिग्री तक तापमान नीचे आया है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में 13 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल व महेंद्रगढ़ में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है। यह मौसमी गतिविधियां 19 जून तक जारी रहेंगी।
जून के पहले पखवाड़े में चली लू अब दूसरे पखवाड़े में प्रवेश नहीं करेगी। वर्तमान में जो मौसमी परिस्थितियां बनी हैं, उससे संभव है कि अगला सप्ताह कम गर्मी पड़े। जून के दूसरे पखवाड़े के अंत तक मानसून दस्तक दे सकता है, ऐसे में संभव है कि लू का दौर अब लगभग खत्म हो गया है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now