हरियाणा में आंधी-बारिश का कहर, सिरसा में ओलों से किसानों की फसल बर्बाद; कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

वहीं, फतेहाबाद में बाइक पर जा रहे परिवार पर पेड़ गिरने के कारण एक 12 साल का बच्चा घायल हो गया। हिसार में पीएलए में एक गाड़ी पर पेड़ गिरने वह क्षतिग्रस्त हो गई।
हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में आरेंज अलर्ट के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण पेड़ जड़ से टूट कर गिर गए। दुकानों के शेड उड़ गए। बिजली के पोल टूटने के कारण दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को भी काफी नुकसान हुआ है।
आसमान में छाई लािलमा: हिसार में रविवार शाम साढ़े पांच बजे तेज आंधी के साथ वर्षा हुई। आंधी से शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। वहीं, वर्षा के बाद बादलों के बीच सूरज की रोशनी से आसमान में लािलमा छा गई। l
रविवार को आई आंधी के चलते डबवाली की नई अनाज मंडी क्षेत्र में पेड़ गिर गया। जिससे मंडी के बी ब्लाक की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मंडी में दीवार के साथ खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचा।
फतेहाबाद में आंधी में सड़क पर पेड़ गिरने के कारण हांसपुर रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम लगा। l सौ. राजेंद्र।
फतेहाबाद: आंधी से 40 पेड़ व 20 बिजली के खंभे टूटे रविवार शाम पांच बजे आई तेज आंधी के कारण जिले में 40 पेड़ और 20 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। बिजली सप्लाई रात तक बाधित रही। रतिया शहर में तीन दुकानों के ऊपर बना छज्जा गिर गया। जिससे दुकानदार बाल-बाल बचे गए।
भूना के मुख्य बाजार में दुकान के आगे बना शेड नीचे आ गिरा। जाखल में मकान की छत गिर गई, परिवार बाल-बाल बच गया। हांसपुर रोड पर सात से अधिक पेड़ टूटने से दो किमी लंबा जाम भी लग गया।
प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र कैथल, करनाल, झज्जर में वर्षा की संभावना है। इसमें कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।