किसान नेताओं ने फिर से दिल्ली कूच का किया ऐलान, 25 फरवरी को पैदल ही होंगे रवाना
![](https://ragazone.com/wp-content/uploads/2025/02/17334788391018894_india_farmer_protests_86050.webp)
देश में किसानों का आंदोलन एक बार फिर से शुरू होने वाला है। अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच करने की बात कही है। किसान आंदोलन 2.0 में शामिल किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की ओर से दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। इन दोनों संगठनों का कहना है कि अगर केंद्र सरकार के साथ 14 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रस्तावित बातचीत विफल होती है, तो इस स्थिति में 25 फरवरी को एक बार फिर से किसानों का जत्था शंभू बॉर्डर से दिल्ली की और पैदल ही कूच करेगा।
बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह सरकार ने कहा था कि पंजाब और हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों से छठे दौर की वार्ता 14 फरवरी को की जाएगी। कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी थी। बता दें कि पिछले महीन हुई बातचीत में सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कुछ फसलों को खरीदने के लिए पांच साल की योजना का प्रस्ताव दिया था किंतु किसानों की व्यापक मांग पर कोई सहमति नहीं बन पायी थी। उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के साथ अगले दौर की वार्ता 14 फरवरी, 2025 को प्रस्तावित है।’’