सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 8.30 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। जानकारी क अनुसार गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में ये मुठभेड़ अभी चल रही है।
मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। जानकारी क अनुसार गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में ये मुठभेड़ अभी चल रही है।
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) के जवान इस अभियान में शामिल हैं।
बता दें कि यह अभियान शुक्रवार को पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किया गया था।
बता दें कि यह अभियान शुक्रवार को पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किया गया था।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now