राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण: महाकुंभ हादसे पर जताया दुख; कहा- देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास
18वीं लोकसभा का पहला बजट सेशन शुक्रवार, 31 जनवरी को शुरू हुआ। इस सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित किया। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। यह सर्वे भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और संभावित नीतियों का खाका पेश करेगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। यह सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा।
6 फरवरी तक चलेगी संसद की कार्यवाही
बजट सेशन का पहला चरण 6 फरवरी तक चलेगा। 2 फरवरी को रविवार होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं होगी। 3 फरवरी से 6 फरवरी तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। 6 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में चर्चा का जवाब दे सकते हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर बहस होगी, जिससे आगामी सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत मिलेगा।