हरियाणा में बसेंगे 10 अति आधुनिक औद्योगिक शहर, CM सैनी ने किया एलान; ये प्रोजेक्ट भी जल्द होंगे शुरू

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे करते हुए भविष्य की योजनाओं का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने करीब एक दर्जन ऐसी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है।
इनके चालू होने से राज्य के विकास में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी होगी और लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। राज्य के औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर जल्दी ही प्रदेश में 10 नये अति आधुनिक औद्योगिक शहर बनाने की घोषणा की।
इन औद्योगिक शहरों के बनने से जहां नए उद्योग-धंधे विकसित होंगे, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेंगे। नये औद्योगिक शहर बसाने के लिए विभागों ने काम शुरू कर दिया है।
इन औद्योगिक शहरों के बनने से जहां नए उद्योग-धंधे विकसित होंगे, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेंगे। नये औद्योगिक शहर बसाने के लिए विभागों ने काम शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों और सीएमओ के अधिकारियों के साथ सोमवार को चंडीगढ़ में भाजपा सरकार का आगे का रोडमैप साझा किया।
राज्य सरकार नई विकास परियोजनाओं पर आगे बढ़ने तथा पुरानी विकास परियोजनाओं को जल्दी पूरा करने के लिए करीब 10 हजार एकड़ भूमि का लैंड बैंक तैयार करेगी।
राज्य सरकार नई विकास परियोजनाओं पर आगे बढ़ने तथा पुरानी विकास परियोजनाओं को जल्दी पूरा करने के लिए करीब 10 हजार एकड़ भूमि का लैंड बैंक तैयार करेगी।
नायब सैनी ने दावा किया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तीन गुणा ताकत के साथ काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल की नीतियों की प्रशंसा की और उन्हें आगे लेकर चलने का संकल्प दोहराया।
करीब पौने दो घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायब सैनी ने 45 बार से अधिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिया और मोदी सरकार की नीतियों को प्रदेश में लागू करने का दम भरा। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा अपने सभी वादों को पूरा करेगी।
प्रदेश के नए प्रोजेक्ट
- हिसार-अंबाला एयरपोर्ट जल्द होंगे शुरू, पहली उड़ान अयोध्या के लिए
- बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 25 हजार मेगावाट होगी
- पानीपत, फरीदाबाद व गुरुग्राम में रसायनिक कचरा निस्तारण प्लांट बनेंगे
- अंबाला में एकीकृत कपड़ा मार्केट और करनाल में फार्मा पार्क बनाया जाएगा
- सरकार बनाएगी 10 हजार एकड़ का लैंडबैंक, नहीं होगा जमीन का अधिगृहण
- नारनौल में लाजिस्टिक हब बनेगा, भुगतान में देरी पर मिलेगा आठ प्रतिशत ब्याज
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now