उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण लैंडस्लाइड, धारचूला-तवाघाट NH पर कई वाहन फंसे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भयानक लैंडस्लाइड हो गया। यह लैंडस्लाइड धारचूला-तवाघाट एनएच पर हुआ है। यहां कई वाहन फंस गए हैं। भूस्खलन इतना भयानक था कि चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। सैंकड़ों लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे।
गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस दौरान कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि हाईवे का कार्य कर रही हिलवेज कंपनी ने चट्टान तोड़ने को बारूदी विस्फोट किया। जिस कारण पूरी चट्टान ही दरक गई और भूस्खलन हो गया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now