Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज से तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, हरियाणा में भी येलो अलर्ट जारी

0

 दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी और सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। दिन में हल्की धूप निकलेगी। हालांकि, इसका तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं शाम होते-होते फिर से कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आज राजधानी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। अगर शीतलहर का दौर जारी रहा तो आने वाले आने वाले दिनों में न्यूतनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

देश की राजधानी में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में अधिकतम 23 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में बुधवार को अधिकतम 23 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज से 21 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर चलेगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस अवधि के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले 03 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

प्रदेश के तापमान की बात करें तो बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *