पंजाब में AAP ने नए अध्यक्ष के नाम का किया ऐलान, अमन अरोड़ा को दी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी पंजाब के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अमन अरोड़ा को आम आदमी पार्टी का नया पंजाब अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधायक शेर सिंह कलसी को आम आदमी पार्टी पंजाब का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी वर्किंग प्रेसीडेंट के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।’