Holiday : पंजाब में 15 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा , पंचायती चुनाव को लेकर की गई घोषणा

0

पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। ये छुट्टी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 तहत घोषित की गई है। इसके लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, राज्य में पंचायती चुनाव को लेकर माहौल काफी गर्माया हुआ है। इस संबंध में राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

बता दें कि 3,000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में 15 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। 4 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख थी। नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को पूरी हुई।

चुनाव के लिए कुल 19,010 पोलिंग बूथ बनाए जाएं। मतदान बैलेट पेपर से होगा। 1,33,97,932 कुल मतदाता ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे। इस बार मतदाता नोटा का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

आयोग के मुताबिक बैलेट पेपर पर नोटा का विकल्प भी दिया जाएगा। ग्राम पंचायत चुनाव बहुत बड़े होते हैं, जिसके चलते इतनी सारी ईवीएम मशीनों को संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। गुलाबी बैलेट पेपर से सरपंच और सफेद बैलेट पेपर से पंच का चुनाव होगा। 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

17 अक्टबूर की छुट्टी

आपको बता दें कि 2 दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन महर्षि वाल्मीकि जी का परगट दिवस है। 16 अक्टूबर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *