Haryana Assembly Election: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, चुनाव से पहले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने दिलाई सदस्यता
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी, जबकि इसका रिजल्ट 8 अक्टूबर को आने वाला है। हरियाणा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी को करारा झटका लगा है। भाजपा नेता अशोक तंवर चुनाव से 2 दिन पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर इससे पहले कांग्रेस पार्टी के ही हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब वह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने खुद अशोक तंवर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। चुनाव से पहले बीजेपी नेता का इस तरह मुंह मोड़ना, चुनाव को कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है। राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में अशोक तंवर को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि अशोक तंवर आम आदमी पार्टी के भी हिस्सा रह चुके हैं, उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को आप ज्वाइन किया था और करीब 8 महीने पहले उन्होंने AAP छोड़ दी थी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी में शामिल हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने बीजेपी भी छोड़ दिया है।