VIDEO: ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा को अभिषेक बच्चन ने लगाया गले, सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

अभिषेक बच्चन ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद गर्मजोशी से गले लगाते हुए बधाई दी। इस वक्त दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। भारत के जैवलिन थ्रो स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पाकिस्तान के अरशद नदीम से स्वर्ण पदक जीतने में चूक गए, जिन्होंने 92.97 मीटर थ्रो के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। यह नीरज का दूसरा ओलंपिक मेडल है। वहीं सिल्वर मेडल के साथ नीरज चोपड़ा भारत के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने ट्रैक-एंड-फील्ड में 2 ओलंपिक मेडल अपने नाम किए हैं।
https://x.com/ASKEnterta33271/status/1821815917614932438?t=45K3FO4UuZsmWgzGZVp5Pg&s=19
एक्स पर सामने आए इस वीडियो में अभिषेक बच्चन ने इवेंट के खत्म होने के बाद नीरज चोपड़ा को बधाई दी और उनकी जीत के लिए उनकी सराहना की। वीडियो में नीरज को कंधे पर तिरंगा लपेटे स्टेडियम से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। अभिषेक को देखते ही वह उनकी तरफ बढ़े और उनको कसकर गले लगा लिया। इस दौरान दोनों को बातचीत करते हुए भी देखा गया। वहीं कुछ लोग दोनों की वीडियो बना रहे थे।