विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ाने में लगे हुए हैं पीएम नरेंद्र मोदी: शशिपाल मेहता

0

 

करनाल से मनोहर लाल को सांसद बनाएगी जनता, नायब सैनी भी होंगे विजयी। पूर्व उद्योग मंत्री हरियाणा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शशिपाल मैहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। विकास कार्य को और आगे बढ़ाने व 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी जनता वोट के रूप में आहूति डाले और नरेंद्र मोदी (Narender Modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।

 

Karnal Loksabha: देश के अग्रणीय राज्यों में शामिल

उन्होंने केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीब, महिला और युवाओं के विकास व उत्थान के लिए लगातार काम करने के साथ विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ाने और देश की सीमा को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले साढ़े 9 साल में प्रदेश के कोने-कोने में विकास हुआ है। हरियाणा प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणीय राज्यों में शामिल है।

 

करनाल के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्ष के भाजपा कार्यकाल में राज्य सरकार ने समान रूप से प्रदेश में विकास कार्य करवाए हैं तथा प्रदेश के युवाओं को बगैर भेदभाव के मैरिट के आधार पर नौकरियां देने का काम किया है। शशिपाल मेहता ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। देश और प्रदेश के विकास के लिए एक बार फिर देश की जनता भाजपा को चुनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जनता साथ देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। करनाल लोकसभा से मनोहर की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत होगी। करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजयी होकर करनाल के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *