केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा, कहा- एनडीए में मेरे साथ हुआ अन्याय
नई दिल्ली, 19 मार्च,
आरएलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में मेरे साथ गलत व्यवहार हुआ है. अब मैं तय करूंगा कि कहां जाना है. उन्होंने आज मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया.
बता दें कि सोमवार को एनडीए ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए शीट शेयरिंग का ऐलान किया. सीटों का बंटवारा बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम के बीच हुआ. इसके साथ ही पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय एलजेपी को इस प्रमंडल में एक भी सीट नहीं मिली है. गठबंधन में उनकी पार्टी को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. तभी से वे नाराज हैं.
सूत्रों के मुताबिक पशुपति पारस की पार्टी राजद के संपर्क में हैं. उम्मीद है कि वे आज या कल कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. पशुपति पारस पहले ही कह चुके हैं कि वह हर हाल में हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. एन डी ए यह सीट अब चिराग के पास चली गई है.
