Amitabh Bachchan hospitalised: अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत: कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी

0

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की उम्र 81 वर्ष है।

अस्पताल में हुई सर्जरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की शुक्रवार को एंजियोप्लेस्टी सर्जरी की गई है। खबरें हैं कि आज 15 मार्च को सुबह करीब 6 बजे उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एटमिट किया गया। उन्हें सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार की दोपहर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने ‘आपका हमेशा आभारा’ लिखा है। इससे माना जा रहा है कि उन्होंने सर्जरी होने के बाद इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है।

 

https://x.com/SrBachchan/status/1768525624639967501?s=20

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *