कुरूक्षेत्र में बोले Arvind kejriwal – प्रधानमंत्री चुनने के चक्कर में न पड़ें, काम करने वाले सांसद को वोट दें

0

Arvind kejriwal

 

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार गलती मत करना। प्रधानमंत्री चुनने के चक्कर में न पड़ें; अपने सांसदों को चुनने के लिए वोट करें। ऐसा सांसद चुनें जो कठिन समय में आपके लिए काम करे। केजरीवाल ने आगे कहा, “कुरूक्षेत्र में तो ऐतिहासिक धर्मयुद्ध लड़ा गया था… ये धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। कौरवों के पास क्या कुछ नहीं था? सारी शक्ति थी, सारा धन-धान्य था। पांडवों के पास क्या था? भगवान श्री कृष्ण उनके पास थे… आज हमारे साथ क्या है? भगवान श्री कृष्ण हमारे साथ हैं। उनके(भाजपा) पास सबकुछ है… आप लोगों को तय करना है कि आप धर्म के साथ हैं या अधर्म के।”

 

https://twitter.com/ANI/status/1766768526872715674?t=-WQDZ6HcF2ZhtvKTTYgKFA&s=19

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *