पंजाब में नर्स के शव के साथ दो बार दुष्कर्म किया गया

पंजाब में नर्स के शव के साथ दो बार दुष्कर्म किया गया
जालंधर, 20 जनवरी,
जालंधर में एक ऑटो ड्राइवर ने एक नर्स की हत्या कर दी और उसके शव के साथ दो बार रेप किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में लड़की से रेप करना चाहता था. लड़की उसे धक्का देकर भाग गयी. उसने लड़की का पीछा कर उसे पकड़ लिया. गला घोंटने के बाद उसने उसके शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए।इसके बाद शव को नहर के किनारे फेंककर भाग गया। इसके बाद जब उसका दोबारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मन हुआ तो वह शव के पास गया. उसने शव के साथ दोबारा दुष्कर्म किया और शव को वहीं छोड़कर भाग गया। करतारपुर डीएसपी सुरिंदर सिंह धोगड़ी ने बताया कि आरोपी की पहचान मॉडल टाउन, राजपुर मोहल्ला निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। 25 दिसंबर को लड़की खांबरा चर्च आई थी. शाम को उसने चर्च के बाहर से ऑटो लिया। ऑटो चालक प्रिंस शराब के नशे में था. वह उसे लंबरा के तरार गांव में नहर के किनारे ले गया और घटना को अंजाम दिया।