पराली जलाने वालों को सीएम मनोहर लाल खट्टर की चेतावनी ,अगर वे अब भी नहीं समझेंगे तो हम उनके साथ सख्ती करेंगे।

0

अक्टूबर-नवंबर महीना किसानों के लिए धान की कटाई के लिए महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, धान की कटाई के बाद पराली को जलाने से निकलने वाले प्रदूषण से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर साल प्रशासन की ओर से पराली जलाने को रोकने के लिए कई बड़े वादे तो किए जाते हैं लेकिन हर बार पराली जलाने की घटनाएं सामने आ ही जाती है। अब इस मुद्दे पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कड़ा बयान जारी किया है।

पराली जलाने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पराली को बेचा जाना चाहिए, इसे जलाने का कोई कारण नहीं है। खट्टर ने कहा कि हम ऐसे सभी किसानों से बात करेंगे और उन्हें समझाएंगे। खट्टर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे अब भी नहीं समझेंगे तो हम उनके साथ सख्ती करेंगे।

 

https://x.com/ANI/status/1713847373397729708?s=20

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर