यूरोप यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, फ्रांस-नॉर्वे समेत कई देशों का करेंगे दौरा

0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक हफ्ते के लिए यूरोप यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ों यात्रा की थी। इसके बाद वो अभी-अभी बाइक से लद्दाख की यात्रा पर भी गए थे। अब उन्होंने पूरे यूरोप की यात्रा और वहां जाकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का फैसला किया है। आइए जानते हैं यूरोप दौरे पर राहुल के पूरे शेड्यूल के बारे में।

अपने यूरोप यात्रा के दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे। इसके बाद राहुल 8 सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेंगे।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर