Haryana के हथिनीकुंड बैराज से बड़ी खबर, खोले गए 18 गेट, 7 जिलों में है भारी बारिश का अलर्ट

0

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं।

यह पानी यमुना में यमुनानगर से आगे कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगा।

जिससे इन शहरों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद शनिवार को 11 बजे हथिनी कुंड बैराज में पानी का लेवल 2 लाख 23 हजार 054 क्यूसेक था।

वहीं अंबाला की टांगरी नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने नदी के आसपास के इलाकों में हाईअलर्ट जारी कर दिया है।

स्कूलों की छुटि्टयां कर दी गई हैं। लोगों को नदी के किनारे से दूर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

सिरसा में मल्लेवाला के पास घग्गर नदी का मुख्य बांध टूट गया। बांध टूटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने गांव की मेन रोड पर मिट्‌टी डालकर बांध बनाना शुरू कर दिया है। यहां से दूसरे गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा है।

वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं।

इसके अलावा अंबाला और जींद जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया है। मौसम विभाग की ये चेतावनी आठ घंटे तक ही मान्य होगी।

वहीं पिछले 24 घंटों में हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश 71.5 एमएम पंचकूला में दर्ज की गई है। यहां घग्गर का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *