Kiren Rijiju की जगह अब Arjun Ram Meghwal होंगे कानून मंत्री, मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है. किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल अब नए कानून मंत्री होंगे. किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है. अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे. मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं.
Arjun Ram Meghwal replaces Kiren Rijiju as the Law Minister. Rijijiu assigned the Ministry of Earth Sciences pic.twitter.com/0chlEZG9un
— ANI (@ANI) May 18, 2023