केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री ने मनसा देवी में निर्माणाधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का किया मुआयना

0

आयुष राज्य मंत्री ने संस्थान में चल रहे कार्यों की प्रगति की करी समीक्षा*

आयुष विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने के दिये निर्देश*

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री डाॅ. मुंजपारा महेन्द्रभाई ने आज पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर परिसर में लगभग 270 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का दौरा किया और वहाँ चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही आयुष विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे। केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री डाॅ. मुंजपारा महेन्द्रभाई तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानाचंद गुप्ता ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हाॅस्पीटल, महाविद्यालय, होस्टलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुष विभाग के महानिदेशक डाॅ. साकेत कुमार ने केन्द्रीय आयूष राज्य मंत्री को निर्माणाधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 20 एकड़ में बन रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हाॅस्पीटल भवन, महाविद्यालय भवन, आॅडिटोरियम, पीजी व यूजी होस्टल, अंतर्राष्ट्रीय होस्टल, अस्पताल की बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य के साथ-साथ अन्य कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य वैपकोस कंपनी द्वारा सितंबर तक पूरा किया जाना है। उन्होंने केन्द्रीय आयूष राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि तय समय सीमा में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके उपरांत केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री डाॅ. मुंजपारा महेन्द्रभाई ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक पूजा अर्चना की और महामाई का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल, हरियाणा आयुष विभाग के संयुक्त निदेशक श्रीमती वंदना दिसोदिया, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के वाईस चांसलर संजीव शर्मा, सीनीयर प्रोजेक्ट कंसलटैंट सुनील शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, गेल की पूर्व निदेशक श्रीमती बंतो कटारिया, बीजेपी नेत्री परमजीत कौर, पार्षद हरेन्द्र मलिक, जय कौशिक, राकेश वाल्मिकी तथा अन्य गण

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *