पंजाब में एक बार फिर निहंगों के बीच खून-खराबा देखने को मिला ,गुरद्वारे के अंदर एक-दूसरे पर तलवारें चलाईं

0

पंजाब में एक बार फिर निहंगों के बीच खून-खराबा देखने को मिला है। दरअसल, कपूरथला स्थित श्री बवियां साहिब गुरद्वारे में दो निहंग सिंहों में लड़ाई हो गई और इस बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई के साथ दोनों तरफ से तलवारें भी खिंच गईं। जिसके बाद पूरी लड़ाई खूनी झड़प में तब्दील हो गई। एक-दूसरे पर तलवार से हमले में दोनों निहंग सिंह जख्मी हुए हैं।

एक निहंग सिंह कुछ ज्यादा जख्मी बताया जा रहा है। दोनों निहंग सिंहों का खून गुरद्वारे की फर्श पर फैला हुआ था। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची गई थी और बनती कार्रवाई की। दोनों निहंग सिंह लड़ते हुए CCTV में कैद हुए हैं।

 

सेवा को लेकर दोनों के बीच विवाद था

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों निहंग सिंहों के बीच पिछले कुछ दिनों से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं आज सुबह इसी बात को लेकर जब दोनों में कहासुनी हुई तो ये आपस में हाथापाई पर उतारू हो गए।

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *