अमृतपाल का एक और गनमैन गिरफ्तार, भेजा डिब्रूगढ़ जेल

0

 

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।

वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने अमृतपाल के एक और गनमैन को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वरिंदर सिंह जौहल पट्टी के जौड़ा सिंह वाला गांव का रहने वाला है। जौहल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया है।

पुलिस ने रविवार को वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह के गनमैन तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरखा बाबा को शरण देने वाले बलवंत सिंह को भी गिरफ्तार कर किया था। बलवंत मलौद के कुहली खुर्द गांव का रहने वाला है जिसने दो दिनों तक गोरखा बाबा को अपने घर में पनाह दी थी। एसएसपी अमनीत कोंडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मामले में बलवंत और एक अन्य सदस्य को नामजद किया गया था। बलवंत को तेजिंदर उर्फ गोरखा बाबा की ओर से दी गई इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बलवंत अमृतपाल का गनमैन भी था और उसकी क्लोज प्रोटेक्शन टीम सीपीटी का सदस्य था। इन दोनों की ओर से दी गई सूचना के आधार पर वरिंदर को गिरफ्तार किया गया था। गोरखा बाबा को मलौद पुलिस ने 22 मार्च को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक अन्य आरोपी मंगेवाल गांव के बिक्रमजीत सिंह, जिसे 22 मार्च को हिरासत में लिया गया था और गोइंदवाल जेल में भेजा गया था, को खन्ना से पेशी वारंट पर लाने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वरिंदर गोरखा बाबा को अपने आसपास होने वाली घटनाओं की जानकारी देता रहता था। साथ ही वह अमृतपाल के साथियों को हथियारों की ट्रेनिंग व उनको चलाने की जानकारी भी देता था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *