बजट सत्र के अंतिम दिन मान सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

0

 

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।

पंजाब विधानसभा बजट सत्र की कार्रवाई का आज अंतिम दिन है। इस दौरान मान सरकार द्वारा विधानसभा में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। माना जा रहा है कि आज कई प्रस्तावों पर मोहर लग सकती है। इनमें SC कमीशन के सदस्यों की संख्या कम करने का बिल पास किया जा सकता है। इसके अलावा कृषि संबंधी बिल पर भी मोहर लगाई जा सकती है।

 

वहीं पंजाब कांग्रेस द्वारा विधानसभा बजट सत्र की कार्रवाई का बायकाट आज भी जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में समूची लीडरशिप और महिला कार्यकर्ता AAP द्वारा पंजाबियों से किए वादे पूरा नहीं करने के विरोध में विधानसभा का घेराव करेंगी।

 

CM भगवंत मान होंगे शामिल CM पंजाब भगवंत मान विधानसभा बजट सत्र की आज की कार्रवाई में शामिल रहेंगे। मान लुधियाना स्थित हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के अलावा 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर राजगुरू सुखदेव दिवस का प्रस्ताव भी पास कर सकते हैं। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उठाए पानी के मुद्दे के विरोध का प्रस्ताव भी ला सकते हैं। साथ ही कई अन्य मामलों संबंधी कार्रवाई भी की जा सकती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *