आप पार्टी के सैंकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

0
Share

 

 

आप के कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने पर स्वागत- सूद

 

मोदी सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों समर्थकों हुए भाजपा में शामिल

 

 

रागा न्यूज़ चंडीगढ़

 

भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में विकास की

गति को देखते हुए लोग हृदय से पार्टी की विचारधारा को अपना रहे हैं | इसी

श्रृंखला में सोमवार को वार्ड नंबर 29 के सेक्टर 56 से आम आदमी पार्टी के

सैंकड़ों समर्थक आज भाजपा का हाथ थाम रहे हैं |”

 

ये बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने आज

पार्टी कार्यालय कमलम् में चंडीगढ़ सेक्टर 56 से आम आदमी पार्टी के युवा

नेता लक्की मलिक के नेतृत्व में सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के समर्थकों

द्वारा भाजपा में शामिल होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही | इस अवसर

पर उनके साथ प्रदेश कार्यालय सचिव देवी सिंह, डॉ भीमराव अम्बेडकर जिला के

जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

संजीव ग्रोवर, जिला सचिव के सी राणा, पार्षद मनोज सोनकर, मंडल अध्यक्ष

नारायण प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष नफे सिंह व मंगेश शर्मा भी उपस्थित थे |

प्रदेश अध्यक्ष सूद ने सभी लोगों को पार्टी का पटका पहना कर और मुह मीठा

करवा कर उनका स्वागत किया |

 

प्रदेश अध्यक्ष सूद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस

प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए दिन रात

एक किये हुए हैं उस से तमाम विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है | आज आप

किसी भी विपक्षी दल को देखो तो उनके यहाँ भ्रष्ट मंत्री या उनके नेता

आपको दिखाई देंगे | आम आदमी पार्टी जो अपने आपको भ्रष्टाचार के खिलाफ

लड़ने की बात कह कर सत्ता में आई थी आज उसके ही मंत्री भ्रष्टाचार को लेकर

जेलों में बंद हैं | दूसरी और एक इमानदार सरकार मोदी सरकार के किसी भी

मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है | आज विपक्ष का एक ही मुद्दा

है कि किस प्रकार से मोदी को रोका जाये | परन्तु ये देश की जनता बहुत

समझदार है | उन्हें सब समझ आ रहा है कि कौन ईमानदार है और कौन बेईमान |

उन्हें बेहद ख़ुशी है कि आज सेक्टर 29 से सैंकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी

से किनारा कर भाजपा का दामन थामा | इस लिए उन्होंने सभी लोगों को बधाई दी

और कहा कि इस से पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में और बल

मिलेगा |

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने भी सभी लोगों का गर्मजोशी

के साथ स्वागत करते हुए कहा कि ये हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि इतनी

भारी संख्या में उस क्षेत्र से सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने

पार्टी को छोड़ा जहा का पार्षद आम आदमी पार्टी से हो | उन्होंने चुनाव के

दौरान जनता से जो वायदे किये थे वो उस पर खरा नहीं उतरे | स्थानीय लोग

समस्याओं से परेशान है और उनके भीतर पार्षद को लेकर काफी रोष भी है | अभी

तो ये शुरुआत है लोगों को अब आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों की

नियत के बारे में साफ़ साफ़ पता चलने लग गया है | उन्होंने सभी को आश्वासन

दिया कि भारतीय जनता पार्टी सभी लोगों के साथ है और उनकी हर समस्या के

निवारण के लिए उनके साथ खड़ी है |

इस मौके पर युवा नेता लक्की मलिक ने भाजपा के साथ जुड़ने के निर्णय को

साफ़ करते हुए कहा कि गत कई वर्षों से हम देख रहे हैं कि जिस प्रकार से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसी भी प्रकार के जाति, समुदाय,

लिंग भेदभाव के बिना सभी लोगों के विकास के लिए काम कर रही है उस से

प्रभावित होकर सोचा कि अगर देश को विश्व गुरु बनाना है तो हमारा भी नैतिक

कर्तव्य बनता है कि हम भी इस मिशन की कड़ी बने | जो देश को सही दिशा

प्रदान करे, जिस पार्टी में राष्ट्र प्रथम की बात हो और उसके मुखिया

निःस्वार्थ भाव से देश हित में काम कर रहे हों ऐसी पार्टी के साथ जुड़ने

से हमारा मनोबल और अधिक दृढ हुआ है | उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के

नेताओं का असली चेहरा उनके सामने आ गया है | उन्होंने झूठे वायदे करके

स्थानीय जनता को गुमराह करके उनका वोट प्राप्त किया अब वही जनता से मुह

छुपा रहे हैं | वार्ड नंबर 29 में जनता को अनेक समस्याओं से दो दो हाथ

होना पढ़ रहा है और जबकि पार्षद महोदय कुछ नहीं करते | उन्होंने उपस्थित

सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में

पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे

और वार्ड नंबर 29 में भाजपा को और अधिक मजबूत करेंगे | साथ ही आश्वासन

दिया कि जल्द ही अन्य सैंकड़ों समर्थक आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा का

दामन थामेंगे |

 

 

 

 

 

 

About The Author

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *