दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके

0

मुंबई से पहुंचते ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दिपके और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की वैसे ही पुलिस विमान में घुस गई और अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन करने के लिए इजाजत नहीं दी गई है। इसलिए वे जंतर-मंतर पर जा प्रदर्शन नहीं कर सकते।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे। यह फ़्लाइट IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं। मुझे गिरफ़्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, “नहीं, यह गिरफ़्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *